{"_id":"5fa2f0598ebc3eefb908adff","slug":"first-sugarcane-price-payment-then-electricity-payment-bijnor-news-mrt5095327179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गन्ना मूल्य भुगतान, फिर होगा बिजली का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले गन्ना मूल्य भुगतान, फिर होगा बिजली का भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद की बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक किसानों को बकाया गन्ना मूल्य नहीं मिलेगा, तब तक बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा।
गांव तिसोतरा में चौधरी नौबहार सिंह की अध्यक्षता में रालोद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो गया है। पर अभी तक प्रदेश सरकार ने गन्ने का रेट घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पिछले पेराई सत्र की बकाया धनराशि का भी अविलंब भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार 14 दिन के भीतर गन्ने की धनराशि का भुगतान कराने में विफल रही है। किसान परेशान है। गेहूं की बुवाई भी होनी है।
उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के कर्मचारी किसानों पर बिजली के बिल का भुगतान कराने का दबाव बना रहे हैं। परंतु किसान के पास पैसे नहीं हैं, इसलिए बिजली के बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के बकाया धनराशि का भुगतान नहीं होगा। किसान किसी भी सूरत में विद्युत निगम के बकाया भुगतान नहीं करेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने वर्तमान पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। किसानों की लंबित समस्याओं का भी शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में चौधरी प्रीतम सिंह अहलावत, चौधरी किशन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, चौधरी हुकम सिंह, प्रमोद मौर्य, प्रशांत चिकारा, आकाश आदि ने विचार रखे। संचालन जिला पंचायत सदस्य बुध सिंह ने किया।