फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   First rakhi tied to the police station, then the husband's complaint

पहले थानेदार को बांधी राखी, फिर की पति की शिकायत

Fri, 17 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
First rakhi tied to the police station, then the husband's complaint
नांगलसोती थाने में पीड़िता से राखी बंधवाते थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
पहले थानेदार को बांधी राखी, फिर की पति की शिकायत
विज्ञापन

नांगलसोती (बिजनौर)। नांगलसोती थाने में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत लेकर पहुंची महिला से थानाध्यक्ष ने राखी बंधवाई और फिर उसके पति व ससुराल वालों को थाने बुलाकर सुलह करा दी।
गांव हरचंदपुर निवासी अंजली अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत लेकर नांगलसोती थाने पहुंची। महिला ने थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह को बताया कि गांव हरचंदपुर निवासी मनीष से दो वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक माह पूर्व ही उसने मनीष के साथ कोर्ट में शादी की थी। अंजलि का कहना था कि उसके पति मनीष ने शादी के एक माह बाद भी उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया। इसके अलावा ससुराल वाले भी उसकी शादी से खुश नहीं हैं। अंजलि ने इस संबंध में थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने पहले तो अंजली से राखी बंधवाई और इसके बाद उसके पति मनीष व उसके परिजनों को थाने बुलाया। थानाध्यक्ष अंजलि के ससुराल पक्ष को समझाया और परेशान करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। दोनों पक्षों में सुलह होने के बाद थानाध्यक्ष ने अंजलि को आशीर्वाद देकर उसके पति के साथ भेज दिया। थानाध्यक्ष द्वारा किए गए समस्या के निस्तारण की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed