फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   First he cut his wrist, then he hanged himself while making a video.

Bijnor News: पहले हाथ की नस काटी, फिर वीडियो बनाते हुए फंदे पर झूल गया युवक

Fri, 01 May 2026 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
First he cut his wrist, then he hanged himself while making a video.
चंदक । रिश्तेदार की बरात से लौट के बाद युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। आत्महत्या के वक्त युवक ने खुद का वीडियो भी बनाया और हंसते-हंसते फंदे पर झूल गया। फंदे पर लटकने से पहले उसने अपने हाथ की नस भी काटी थी।
विज्ञापन

गांव दौलतपुर निवासी 26 वर्षीय हर्ष पुत्र बंटू बुधवार को मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए बिजनौर आया था। हर्ष रात में ही अपने घर लौट गया और रात करीब दो बजे घर पहुंचकर अपने हाथ की नस काट ली। इस दौरान वह खुद की वीडियो बनाता रहा। वह बोला कि आत्महत्या करना कायरों का काम है, फिर भी मैं मर रहा हूं। वीडियो में बोला कि आधी जमीन ताऊ और आधी बहन को दे देना। इसके बाद वह फंदे पर लटक गया।
विज्ञापन

उधर बृहस्पतिवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिवार वालों को शक हुआ, जिसके बाद घटना का पता चला। हर्ष के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह चंदक में अपनी बहन के साथ रह रहा था। सुबह जब उसका ताऊ गांव चंदोक से एक मजदूर के साथ खेत में खाद डालने जाने के लिए उसे बुलाने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों के अनुसार युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में भी बताया जा रहा था। हर्ष के खिलाफ थाना मंडावर में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हर्ष का फोन बरामद किया। घटना के वक्त का वीडियो पुलिस को मृतक के फोन में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed