फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   First download Arogya Setu app, then get treatment

पहले आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करो, फिर इलाज कराओ

Fri, 15 May 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
First download Arogya Setu app, then get treatment
पहले आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करो, फिर इलाज कराओ
विज्ञापन

बिजनौर। अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउन लोड किए बिना प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज अपना इलाज नहीं करा पाएंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इसके लिए गाइड लाइन जारी की है। हर मरीज को मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करने के साथ ही चिकित्सकों से फोन पर समय लेकर आना होगा।

लॉकडान में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी कामों पर रोक चल रही है। अस्पतालों में भी सामान्य ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर बंद हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. सुभाष राणा के अनुसार आईएमए ने निजी अस्पतालों को खोलने के लिए गाइड लाइन जारी की है। इसका पालन करना चिकित्सक और मरीज दोनों के हित में रहेगा। चिकित्सकों के पास परामर्श के लिए जाने वाले मरीजों को स्वयं भी कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, जिससे संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके। डा. सुभाष राणा ने बताया कि परामर्श लेना आवश्यक हो तो ही अस्पताल जाएं। फोन द्वारा समय लेकर ही चिकित्सक के पास जाएं। अस्पताल के कर्मचारियों से बहस या विवाद न करें। वेटिंग रूम में बार बार अपना स्थान न बदलें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर बैठें और एक ही स्थान पर बैठकर अपना नंबर आने की प्रतीक्षा करें। अस्पताल की वस्तुओं को छूने से बचें। आधार कार्ड या फिर अन्य अधिकारिक पहचान पत्र अवश्य साथ लाएं। अपनी या अपने परिवार की बीमारी अथवा यात्रा के संबंध में चिकित्सक को पूर्ण जानकारी दें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और बार बार हाथ धोते रहें। बीमारों के संपर्क में आने से बचें। खांसते, छींकते समय मुंह ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed