{"_id":"65aac4a4bbcf8807d30eab4a","slug":"first-aid-boxes-on-buses-need-treatment-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-17891-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बसों के प्राथमिक उपचार बॉक्स को इलाज की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बसों के प्राथमिक उपचार बॉक्स को इलाज की दरकार
Sat, 20 Jan 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। परिवहन निगम रोडवेज बसों में अच्छी सुविधाएं होने का दावा करता है। मगर हकीकत में बसाें में प्राथमिक उपचार बॉक्स को इलाज की दरकार है। ज्यादातर बसों में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था भी नहीं है। दुर्घटना होने पर रोडवेज बसों में यात्रियों को प्राथमिक उपचार नहीं मिल सकता। जिससे जाहिर होता है कि सिर्फ कागजों में ही अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं।
बिजनौर डिपो सहित अन्य डिपो की बसों में शुक्रवार को प्राथमिक उपचार बॉक्स और अग्निशमन यंत्र होने की पड़ताल की गई। बस अड्डे पर पुरानी और नई बसों की पड़ताल की। पड़ताल के दौरान ज्यादातर बसों में प्राथमिक उपचार बॉक्स गायब मिले। वहीं अग्निशमन यंत्र नहीं थे। जिन बसों में अग्निशमन यंत्र थे, उनमें से कुछ ही तारीख निकल गई। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोडवेज बसों में सिर्फ दिखाने के लिए ही अग्निशमन यंत्र रखे हुए हैं। अगर आग लग जाए तो अग्निशमन यंत्र काम नहीं करेंगे। सिर्फ रोडवेज की नई बसों में ही प्राथमिक उपचार बॉक्स और अग्निशमन यंत्र है। बिजनौर डिपो की बीएस-6 बस में दोनों चीजें मिलीं।
- बीएस-6 बसों में ही है प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था
बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर 122 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 77 निगम और 45 अनुबंधित बसें शामिल हैं। निगम की बसों में 28 बस बीएस-6 हैं। जबकि 48 पुरानी बसें हैं। ज्यादातर पुरानी बसों में प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र नहीं है। बीएस-6 बसों में ही फिलहाल ये संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
- रोडवेज बसों में हो रहा नियमों का उल्लंघन
नियम तो यह है कि सभी रोडवेज बसों में प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था होनी जरूरी है। यह सुविधा रोडवेज बसों में दुर्घटना के दौरान प्राथमिक उपचार के लिए है। मगर नई बसों को छोड़ दें तो अधिकतर पुरानी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं है। जिससे यात्रियों को बस में दुर्घटना के बाद प्राथमिक उपचार नहीं मिल सकता है।
-- वर्जन : सभी नई रोडवेज बसों में प्राथमिक उपचार बॉक्स और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था है। पुरानी बसों में अग्निशमन यंत्र बदलवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही कंपनी को अग्निशमन यंत्र बदलने का टेंडर मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद प्राथमिक उपचार बॉक्स और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था हो जाएगा। - मुकेश कुमार, स्टेशन इंचार्ज, बिजनौर डिपो