फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fireworks sold in large numbers, sky shots were a hit

Bijnor News: खूब बिकी आतिशबाजी, स्काई शॉट की रही धूम

Mon, 20 Oct 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fireworks sold in large numbers, sky shots were a hit
धामपुर। दीपावली के अवसर पर नगीना मार्ग स्थित केएम इंटर कॉलेज मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आतिशबाजी की दुकानें अधिक रही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मैदान में आतिशबाजी के खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। आतिशबाजी खरीदने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। दुकानदार मुनीश, कार्तिक, अर्पित गोयल, रविंद्र चौहान आदि का कहना है कि इस वर्ष लोगों में रंगबिरंगी और आवाज वाली आसमानी आतिशबाजी की मांग अधिक है।
विज्ञापन

बाजार में बीस रुपये के राकेट से लेकर आठ हजार रुपये तक के स्काई शॉट की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा बच्चों ने चकरी, बुलेट बम, फुलझड़ी आदि की भी खरीदारी की। नगर के साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी मैदान में पहुंचकर आतिशबाजी खरीदी। सुरक्षा के लिहाज से मैदान में अग्निशमन विभाग की गाड़ी और दमकल कर्मियों की भी तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




सतीश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed