फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   fire in car after collision with roadways bus in Bijnor, one woman dead and four people injured

दर्दनाक: बस की टक्कर से कार में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार, एक महिला की मौत और चार लोग घायल

Wed, 17 Apr 2024 07:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Apr 2024 07:55 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में रोडवेज बस की टक्कर से कार में भीषण आग लग गई। इस दौरान रोड पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
fire in car after collision with roadways bus in Bijnor, one woman dead and four people injured
कार में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर मंगलवार रात करीब 11.30 बजे कार और बरेली डिपो की रोडवेज बस में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार में आग लग गई। कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने कार सवारों को किसी तरह से बाहर निकाला। 

विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें कुसुम (60) की मौत हो गई। एक अन्य महिला को चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मां कुसुम लता काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं। वह अपनी बहन संगीता पत्नी दिनेश कुमार जमालपुर थाना नूरपुर, बहनोई दिनेश कुमार व मोहल्ले के सचिन पुत्र कल्याण के साथ मां कुसुम को बरेली में एक डॉक्टर यहां दिखाकर घर आ रहे थे।

मंगलवार रात जब वे धामपुर के पास स्योहारा मार्ग पर एक मंडप के पास पहुंचे तो करीब 11.30 बजे सामने से तेज गति से आ रही बरेली डिपो की रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद कार में लग गई। बताया गया कि कार को दिनेश कुमार चला रहे थे।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार कार में लगी आग की लपटों को देख बस में सवार यात्रियों ने पहले कार में सवार सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। बाद में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद की।

यह भी पढ़ें: Election 2024: अखिलेश यादव ने बिजनौर में  जनसभा को किया संबोधित, गठबंधन को लेकर दिया ये बयान

बताया गया कि कुसुम और संगीता को गंभीर चोटें आईं थीं। पुलिस ने सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान कुसुम की मौत हो गई। संगीता को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी का उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर रोड शो में बोलीं प्रियंका-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है; मोदी सत्य नहीं सत्ता के उपासक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed