{"_id":"64147a60286f06e26409b096","slug":"fire-broke-out-in-a-cooler-part-factory-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor Fire News: कूलर की जाली बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान; दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor Fire News: कूलर की जाली बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान; दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Fri, 17 Mar 2023 08:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 17 Mar 2023 08:04 PM IST
सार
गांव हीमपुर बुजुर्ग निवासी सईद अहमद अंसारी की चांदपुर हल्दौर मार्ग पर आफिया ट्रेडर्स के नाम से कूलर की जाली बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार की शाम अचानक फैक्ट्री में आग लग गई।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर में चांदपुर हल्दौर मार्ग पर कूलर की जाली बनाने की एक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हीमपुर बुजुर्ग निवासी सईद अहमद अंसारी की चांदपुर हल्दौर मार्ग पर आफिया ट्रेडर्स के नाम से कूलर की जाली बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार की शाम अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची चांदपुर तथा बिजनौर की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों तथा पंकज वैश्य की प्लाई फैक्ट्री के टैंकरों से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी थी। नगर पालिका परिषद चांदपुर के पूर्व चैयरमैन शेरबाज पठान ने भी मौके पर पहुंच कर सांत्वना दी।
विज्ञापन