{"_id":"60b91c638ebc3e40c706b6ea","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-kamal-nursing-home-dhampur-news-mrt541154511","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाल नर्सिंगहोम में शार्ट सर्किट से आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाल नर्सिंगहोम में शार्ट सर्किट से आग लगी
विज्ञापन

धामपुर। शार्ट सर्किट के कारण मेन मार्केट स्थित डाक्टर कमाल नर्सिंगहोम में अचानक आग लग गई। आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन उनके आने के पहले ही आग पर काबू पाया जा चुका था। डॉक्टर कमाल अहमद ने बताया कि जिस तरफ आग लगी, उस तरफ कोई मरीज भर्ती नहीं था। आग से मशीनें, फर्नीचर, बेड आदि जल कर नष्ट हो गए।
डॉक्टर कमाल नर्सिंगहोम नगर के मेन बाजार में स्थित है। बृहस्पतिवार को करीब 11.30 बजे अचानक अस्पताल में आग लग गई, जैसे ही लोगों ने लपटों के साथ काला धुआं उठता देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया, वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्टाफ एवं तीमारदारों ने किसी तरह से बिजली को कट कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लोगों ने इस दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी, मगर फायर ब्रिगेड की टीम काफी देर के बाद मौके पर पहुंची। जब तक लोगों ने किसी तरह से आग को शांत किया जा चुका था। डॉक्टर कमाल का कहना है कि यह अच्छा हुआ कि जिस तरफ आग लगी, वहां पर मरीज नहीं थे। आग लगने से काफी मशीनें, बेड और फर्नीचर जल कर नष्ट हो गए। करीब आठ से दस लाख रुपये तक नुकसान होने का अनुमान है।
उधर, फायरकर्मी तेजपाल सिंह का कहना है कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली। वह तभी मौके की ओर से दौड़ पड़ें, लेकिन बाजार में अधिक भीड़ होने एवं व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण के चलते उन्हें मौके पर पहुंचने में देरी हुई। सड़क के दोनों तरफ खड़े वाहनों को हटवाकर मौके पर पहुंचा जा सका।