{"_id":"592332214f1c1b42735370bf","slug":"fire-broke-out-due-to-electrical-wire-breakdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार टूटने से फड़ों में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार टूटने से फड़ों में आग लगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 23 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चांदपुर में मंडी कोटला में बिजली का तार टूटकर गिरने से कई सब्जी एवं फलों के फड़ों में आग लग गई और हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। आक्रोशित विक्रेताओं और नगर वासियों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिया। मौके पर पहुंची विधायक कमलेश सैनी ने चार पीड़ितों को विद्युत निगम की ओर से मुआवजे के चैक दिलवाए।
रविवार की रात करीब डेढ़ बजे मंडी कोटला सब्जी मंडी में बिजली का तार टूटकर सब्जी और फल के फड़ों पर गिर गया। इससे आधा दर्जन से अधिक फड़ों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड, पुलिस और लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग से कैलाश, सुल्तान, लाला पप्पू, गोपी, देशपाल, रमेश, अनवार अहमद, कल्वा, तेजपाल आदि के फड़ जल गए। आक्रोशित विक्रेताओं ने मुआवजा दिलाने, बिजली के जर्जर तार बदलने, रात्रि में मंडी कोटला स्थित बिजली घर पर कर्मचारी रहने आदि की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। लोगों ने जेई निर्मल कुमार को भी धरने पर बैठा लिया। सूचना मिलने पर विधायक कमलेश सैनी, एसडीएम आजाद भगत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने अधिशासी अभियंता को बुलवाकर मुआवजा दिलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
चार पीड़ितों को मुआवजे के चैक दिए गए। शेष पीड़ितों को जांच के बाद मुआवजा दिलाने की बात कही गई। धरने पर विशाल शर्मा, वीरेंद्र राजपूत, मनोज गुप्ता, अजय शर्मा, अमर सिंह सैनी, ऋषिपाल सिंह, प्रहलाद जोशी, विकास तायल आदि मौजूद रहे। उधर, चांदपुर में गांव इस्माइलपुर के पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह का पुत्र कपिल बुग्गी से खेत जा रहा था। रास्ते में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से भैंसे की मौत हो गई। कपिल कूदकर जान बचाई।