{"_id":"6abff81e4403edb90e0bb398","slug":"fir-registered-for-fraud-of-891-lakh-under-the-pretext-of-supplying-a-crusher-machine-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-191870-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: क्रेशर मशीन दिलाने के नाम पर 8.91 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: क्रेशर मशीन दिलाने के नाम पर 8.91 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कोतवाली देहात। क्रेशर मशीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 8.91 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है।
रामेश्वर सिंह औरंगशाहपुर गंगाधर के निवासी हैं। उनके पास क्रेशर का लाइसेंस है। उन्होंने मशीन खरीदने के लिए स्वाहेड़ी निवासी मनोज कुमार से संपर्क किया। मनोज कुमार ने उन्हें जेके इंजीनियरिंग वर्क्स के मालिक वकील अहमद से मिलवाया। वकील अहमद ने क्रेशर मशीन उपलब्ध कराने का वादा किया। उसने इंतजार हुसैन और इस्राइल अहमद सहित अन्य लोगों से भी रामेश्वर को मिलवाया।
तहरीर के अनुसार, 12 मार्च 2023 को आरोपी रामेश्वर को क्रेशर मशीन खरीदवाने कासगंज ले गए। वहां 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। रामेश्वर ने वकील अहमद को कुल 9.91 लाख रुपये दिए, जिसमें से एक लाख रुपये बाद में वापस मिले। पीड़ित का आरोप है कि शेष 8.91 लाख रुपये आरोपियों ने नहीं लौटाए। रकम लेने के बाद आरोपी टालमटोल करते रहे और पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। रामेश्वर ने पहले भी सूचना दी थी, पर कार्रवाई न होने पर दोबारा तहरीर दी। विवेचना अधिकारी सुनील सहरावत ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।