फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR lodged against former Pradhan, farmer leader and others

Bijnor News: पूर्व प्रधान, किसान नेता सहित कई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 29 May 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against former Pradhan, farmer leader and others
धामपुर। पूर्वी नहर निर्माण खंड -6 नजीबाबाद के अवर अभियंता अमित कुमार ने थाना क्षेत्र के गांव गजुपुरा के पूर्व प्रधान जगवीर सिंह और भाकियू टिकैत ब्लॉक संरक्षक रामकुमार सिंह सहित परिवार के कई अन्य अज्ञात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जेई अमित कुमार ने प्राथमिकी में बताया कि सरकार की ओर से मानपुर गहला के अंतर्गत कोटरा रजबहे के किलोमीटर 14.975 पर बीआरबी पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता पूर्वी गंगा नहर निर्माण खंड-छह नजीबाबाद के द्वारा वर्षों से लंबित कोटरा रजबहे के गैप्स को पूरा करने और पक्की संरचनाओं को बनाने का कार्य प्रगति पर है। आरोप है कि थाना क्षेत्र के गांव गजुपुरा के पूर्व प्रधान जगवीर सिंह और किसान नेता रामकुमार सिंह परिवार के लोगों के साथ सरकारी कार्य में बाधा पैदा करते आ रहे हैं। 21 मई को विभाग की ओर से जेसीबी से खोदाई का कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा था तो आरोपी परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी के आगे बैठ विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। जेसीबी मशीन चालक और ठेकेदार के साथ मारपीट पर उतारू हो गए, जिस कारण कार्य बंद करना पड़ा। बताया कि पूर्व प्रधान जगवीर सिंह के खेत में नहर के समीप नलकूप बना हुआ है, जिसकी कोठरी का हटना अति आवश्यक है। कई बार जगवीर सिंह से आग्रह किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब आरोपियों ने झगड़ा का प्रयास किया तो उन्हें 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed