फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR against four for cheating by creating fake website, one arrested

Bijnor News: फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने में चार के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR against four for cheating by creating fake website, one arrested
पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा, 16350 रुपये किए बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। परिवहन विभाग की वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

साइबर प्रभारी हिमांशु पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जेआईएमएस एवं प्रतिबिंब पोर्टल का अवलोकन करने पर एक एटीएम यूनिक आईडी से संबंधित सात साइबर शिकायतें दर्ज मिलीं। शिकायतों के विश्लेषण में सामने आया कि आरोपी वाहनों की सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की आधिकारिक वेबसाइट का प्रतिरूप तैयार कर लोगों को झांसे में लेते थे। फर्जी वेबसाइट और फर्जी लिंक के माध्यम से साइबर ठगी कर लोगों से ऑनलाइन भुगतान कराकर रकम हड़प ली जाती थी। जांच के दौरान संबंधित बैंकों से जानकारी जुटाई गई, जिसमें चार बैंक खातों की पहचान हुई। इनके आधार पर पुलिस ने मोहम्मद सादिक, शमशाद, रितिक कुमार चौहान तथा नईम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी स्वयं को रिश्तेदार अथवा रिश्तेदार के मित्र बताकर धोखाधड़ी कर धनराशि अपने बैंक खाते में जमा कराते थे तथा शिकायत होने से पहले ही एटीएम के माध्यम से निकाल लेते थे। पुलिस ने एक आरोपी रितिक को पकड़कर उसके पास से मोबाइल, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक के डेबिट कार्ड तथा 16350 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

---
गिरिराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed