फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fingers of students trembling on the keyboard

की-बोर्ड पर थिरक रहीं छात्रों की उंगलियां

Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fingers of students trembling on the keyboard
की-बोर्ड पर थिरक रहीं छात्रों की उंगलियां
विज्ञापन

बिजनौर। अब जनपद के परिषदीय विद्यालय भी निजी स्कूलों जैसे ही हो रहे हैं। गांव हकीकतपुर प्रयाग में स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के हाथ की उंगली कंप्यूटर की-बोर्ड पर थिरक रही हैं। कंप्यूटर ज्ञान के साथ छात्र-छात्राओं को विज्ञान लैब में परखनलियों से विज्ञान की क्रिया सीखा रहे हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक गुलशन गुप्ता का कहना है कि उनके स्कूल में विषयों के ज्ञान के साथ कंप्यूटर, विज्ञान की शिक्षा उन्हें आगे चलकर तरक्की के मार्ग पर अग्रसर करेगी।
कोरोना के बाद अब स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं चहल-पहल दिखाई दे रही है। परिषदीय, माध्यमिक और हायर एजुकेशन के कॉलेजों की पढ़ाई में बदलाव लाया जा रहा है। जनपद में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत पंचायतों की मदद से परिषदीय विद्यालयों का सुंदरीकरण व मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति की जा रही है। कई परिषदीय विद्यालयों में पुस्तकालय, विज्ञान लैब, स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं। किरतपुर ब्लॉक में उच्च प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर प्रयाग निजी स्कूलों के साथ कदमताल कर रहा है। स्कूल के मुख्य अध्यापक गुलशन गुप्ता ने बताया सभी संसाधन उपलब्ध करा छात्र-छात्राओं को विषय के साथ कंप्यूटर, विज्ञान की शिक्षा दी जा रही है। उनके स्कूल के छात्र-छात्राएं रोजाना कंप्यूटर की क्लास ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कंप्यूटर की पढ़ाई में गुड़गांव की एक संस्था नियो फ्यूजन की संस्थापक डॉ. अनुभूति भटनागर ने विद्यालय की मदद की है। कंप्यूटर लगवा कर एक शिक्षक भी नियुक्त किया है, जो पूरे जनपद के लिए अभिनव प्रयास है। हमने और विषयों के साथ कंप्यूटर की परीक्षा भी ली है। छात्र अब कंप्यूटर के बेसिक को समझने लगे हैं और उनकी उंगलियां की बोर्ड पर थिरकने लगी हैं। कंप्यूटर शिक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि छात्रों को कंप्यूटर के बारे में पढ़ाना अच्छा लग रहा है। छात्रों के अंदर कंप्यूटर सीखने की ललक भी है। विद्यालय में 119 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कक्षा छ से आठ तक के छात्रों को यहां कंप्यूटर सिखाया जाता है। स्कूल में विषयों के साथ-साथ रोजाना कंप्यूटर क्लास और साइंस लैब में छात्रों को पढ़ाया जाता है। छात्र भी रोजाना कंप्यूटर पढ़ाई में रुचि ले रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में बन रहा शिक्षा का माहौल
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जनपद के विद्यालयों में सुंदरीकरण व मूलभूत सुविधाएं पूरी की जा रही हैं। एक-एक जूनियर हाईस्कूल अंग्रेजी माध्यम से संचालित है। हकीकतपुर प्रयाग के शिक्षक गुलशन गुप्ता के विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है। यह अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक है। विभाग से भी काफी स्कूलों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का अच्छा माहौल बना है
- जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed