फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fight over uprooting of plants, four injured

पौधे उखाड़ने को लेकर मारपीट, चार घायल

Thu, 03 Jun 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fight over uprooting of plants, four injured
पौधे उखाड़ने को लेकर मारपीट, चार घायल
विज्ञापन

रेहड़। कल्लूवाला में बाग से यूकेलिप्टस के पौधे उखाड़ने को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। मामला दो अलग-अलग वर्गों से जुड़ा होने व तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की।
कल्लूवाला निवासी जगराम सैनी ने गांव के ही सोनू नूर अली, इरशाद तथा शहजाद के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव में उसके आवास के समीप ही उसका आम का बाग है। मंगलवार की शाम वह अपने बेटे कौशल के साथ बाग में गया था। जहां यूकेलिप्टस के बहुत सारे पौधे उखड़े पड़े थे। जब उसने इस बारे में बाग के नजदीक रह रहे सोनू व नूर अली आदि से पूछा तो वे गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह अपने घर पहुंचा आरोपी पक्ष ने लाठी डंडों के साथ घर मे घुसकर परिजनों पर हमला कर दिया। जिसमें जगराम, पत्नी सुनीता तथा बेटा मनीष घायल हो गए, उधर आरोपी पक्ष का इरशाद भी घायल हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया गया है जहां नाजुक हालत के चलते सुनीता को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों को कल्लूवाला सेंटर से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया व एसपी पूर्वी अनित कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला दो अलग वर्गों से जुड़ा होने व तनाव की स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसओ का कहना है की नामजद आरोपी शहजाद को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed