फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fight between advocate and person outside Naib Tehsildar Court

Bijnor News: नायब तहसीलदार कोर्ट के बाहर अधिवक्ता और व्यक्ति में मारपीट

Thu, 07 Dec 2023 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fight between advocate and person outside Naib Tehsildar Court
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, नहीं दी गई तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


धामपुर। नायब तहसीलदार धामपुर की कोर्ट के बाहर एक व्यक्ति और वकील में कहासुनी हो गई। मारपीट भी हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई। बार एसोसिएशन ने आठ दिसंबर को एसडीएम और सीओ के साथ बैठक करने की बात कही है।

अधिवक्ता खेम सिंह ने बताया कि गांव बमनौली निवासी हरिराज सिंह उनके क्लाइंट थे। बीच में हरिराज सिंह ने वकील बदल लिया। बृहस्पतिवार को हरिराज सिंह एक व्यक्ति को लेकर कोर्ट में आए। आरोप है कि इस व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता की। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में धामपुर बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि आठ दिसंबर को कार्य बहिष्कार कर इस मामले में एसडीएम और सीओ के साथ बैठक होगी। बैठक के बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी। वहीं, कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि वकीलों को बुलाया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed