{"_id":"6404e0418d83da599b075904","slug":"fierce-fire-broke-out-in-the-forest-of-harewali-area-officials-unaware-bijnor-news-c-14-1-143523-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हरेवली - हरेवली क्षेत्र के वन में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हरेवली - हरेवली क्षेत्र के वन में लगी भीषण आग
Mon, 06 Mar 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
हरेवली पंचायत के वन क्षेत्र में लगी भीषण आग
- कई सौ बीघा क्षेत्र में फैली आग, कीमती वन संपदा हो रही बर्बाद
फोटो तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली। हरेवली पंचायत के वन क्षेत्र के इलाके में शनिवार रात से भीषण आग लगी है। आग ने कई सौ बीघा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले रखा है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी इससे अनभिज्ञ हैं। वन विभाग के दरोगा शैलेक चंद्र शर्मा का कहना है कि इस प्रकार का मामला संज्ञान में नहीं है। टीम को मौके पर भेज कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाएगा।
हरेवली पंचायत वन क्षेत्र साहुवाला वन रेंज से सटा है। क्षेत्र के ग्रामीण कृपाल सिंह, अशोक कुमार, सत्यपाल सिंह, अमर सिंह और चंद्रपाल सिंह का कहना है कि साहुवाला वन रेंज से सटा होने के कारण हरेवली पंचायत की 600 बीघा से ज्यादा जमीन में वन है। शनिवार रात से वन में भीषण आग लगी है। अब तक कई सौ बीघा जंगल को आग से अपनी चपेट में ले रखा है। आग लगने वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वनों में रेंगने वाले असंख्य जीवों की आग में जलने से मौत रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने जल्द ही वनों की आग को बुझाने की मांग की है। जिससे वन संपदा को बचाया जा सकें। यदि जल्द ही आग पर काबू न पाया तो और भारी नुकसान होगा।
क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि जिस क्षेत्र में आग लगी है, वहां पर किसानों की गन्ने, गेहूं की फसलें खड़ी हैं। गन्ने के खेतों में पड़ी पत्ती सूखी हुई है। यदि में आग का रुख खेतों की ओर हो गया तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं : एसडीएम
एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आग को काबू कराने का प्रयास करेंगे। वन दारोगा का कहना है कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वन क्षेत्र में सूखा पत्ता अधिक होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। फायर लाइन निकाल आग बुझाने का प्रयास होगा।