फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever patients arriving in large numbers daily

पीएचसी नांगलसोती पर रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे बुखार से पीड़ित मरीज

Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fever patients arriving in large numbers daily
नांगलसोती। क्षेत्र के कई गांवों में वायरल फीवर पैर पसार रहा है। नांगलसोती पीएचसी पर रोजाना बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित मरीज उपचार कराने पहुुंच रहे है। ऐसे में पीएचसी पर तैनात एक फार्मासिस्ट पर मरीजों का दबाव बढ़ गया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से नांगलसोती पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

नांगलसोती और उसके आस-पास के गांव शहजादपुर, जीतपुर खास, हरचंदपुर, मायापुरी, चमरौला, लालपुर मान, सौफतपुर में बड़ी संख्या में लोग वायरल फीवर की चपेट में है। पीएचसी नांगलसोती में रोजाना 60-70 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे है। पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से ग्रामीण प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। नांगलसोती पर तैनात चिकित्सक डा. राय साहब डेढ़ माह पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके है। पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट रवि प्रताप पर ही मरीजों के उपचार का दबाव आ गया है। रवि प्रताप ने कहा कि पीएचसी पर पहुंचने वाले ज्यादातर मरीज बुखार से पीड़ित है। मरीजों में बुखार आने पर हाथों-पैरों में दर्द होना, ठकान महसूस करना और गले में खरास होने के लक्षण मिल रहे है। फार्मासिस्ट रवि प्रताप ने क्षेत्रवासियों से बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में उपचार कराने सलाह दी। ग्रामीण दयाराम सिंह, आयुष, राजू, रविंद्र, सुनील, कामेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती कराने और गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों को उपचार दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed