फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever killed three in bijnor

बुखार से तीन की मौत

Sat, 24 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के जलीलपुर मेंचिकनगुनिया से पीड़ित सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। गांव सब्दलपुर मे डेंगू पीड़ित मरीज मिला है। वहीं मंडावर में बुखार से एक महिला की मौत हो गई है। उधर, मंडावली में भी बुखार से एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ग्राम माहू निवासी हरिराम की साथ वर्षीय पुत्री पारूल पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज चांदपुर के एक निजी चिकित्सक से चल रहा था। इलाज के दौरान पारूल की तबीयत और खराब हो गई। डाक्टरों ने बताया कि पारूल में चिकनगुनिया के लक्षण मिले हैं। शनिवार सुबह दस बजे  पारूल  की हालत गंभीर देखते हुए चांदपुर के डाक्टरों ने उसको बिजनौर रेफर कर दिया, पारूल को बिजनौर लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, गांव सब्दलपुर तैली के बुखार पीड़ित रामरतन कश्यप ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच के बाद उनको डेंगू के लक्षण मिले है। उनका जिला अस्पताल बिजनौर से इलाज चल रहा है। ग्रामीण संजय सिंह, आत्माराम, विपिन कुमार, बंटी, गणेश  आदि ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर गांवों में जांच कराने की मांग की है। सीएमओ डा.सुखबीर सिंह ने बताया कि दोनो गांवों में विभाग की ओर से कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, मंडावर में बुखार से एक महिला की मौत हो गई है। मोहल्ला बंजारान निवासी मुशरत की पत्नी मलका की बुखार से मौत हो गई है। मलका का करीब दस दिनों से बुखार आ रहा था। एक सप्ताह तक को परिजनों ने मलका को मंडावर के एक निजी चिकित्सक के उपचार कराया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसको बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार में उसकी मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंडावली में दिल्ली में फल का ठेला लगाने वाले मंडावली के युवक की डेंगू से हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मंडावली निवासी रशीद का 30 वर्षीय पुत्र फरीद दिल्ली में फल का ठेला लगाता था। हाल ही में वह बुखार से पीड़ित हुआ। चिकित्सक ने उसे डेंगू होने की पुष्टि की। उपचार दौरान फरीद की मृत्यु हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed