{"_id":"6526a85943dc7090dd0b2071","slug":"fever-in-western-up-woman-dies-in-bijnor-woman-dies-of-dengue-in-hastinapur-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में बुखार का कहर: बिजनौर में महिला ने दम तोड़ा, हस्तिनापुर में डेंगू से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में बुखार का कहर: बिजनौर में महिला ने दम तोड़ा, हस्तिनापुर में डेंगू से महिला की मौत
Wed, 11 Oct 2023 07:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 11 Oct 2023 07:21 PM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत कई जिलों में वायरल बुखार जानलेवा हो रहा है तो कई जिलों में डेंगू का डंक लोगों की मौत का कारण बन रहा है। बिजनौर में वायरल बुखार से आज एक महिला की मौत हो गई तो वहीं हस्तिनापुर में डेंगू के कारण महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
हस्तिनापुर में महिला की मौत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुखार जानलेवा हो रहा है। बिजनौर जनपद में बुधवार को एक महिला की मौत हो गई, जबकि मेरठ से सटे हस्तिनापुर में डेंगू बुखार से पीड़ित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हस्तिनापुर में डेंगू से पीड़ित महिला की मौत
हस्तिनापुर। कस्बे की मखदुमपुर कॉलोनी निवासी महिला (36) वर्षीय कविता पत्नि प्रेमचंद की डेंगू के कारण मौत हो गई महिला पिछले 4 दिनों से डेंगू से पीड़ित थीं। वह दिन हस्तिनापुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती रही उसके बाद मेरठ प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया जहां पर डेंगू के चलते महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिजनौर की मंडावली तहसील क्षेत्र के गांव मंडावली में बुखार से पीड़ित एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंडावली निवासी जमील अहमद की 50 वर्षीय पत्नी शाहिदा तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। जिसका उपचार नजीबाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम उसकी हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उसे लाइफ लाइन बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के शव के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
हस्तिनापुर में डेंगू से पीड़ित महिला की मौत
हस्तिनापुर। कस्बे की मखदुमपुर कॉलोनी निवासी महिला (36) वर्षीय कविता पत्नि प्रेमचंद की डेंगू के कारण मौत हो गई महिला पिछले 4 दिनों से डेंगू से पीड़ित थीं। वह दिन हस्तिनापुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती रही उसके बाद मेरठ प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया जहां पर डेंगू के चलते महिला की मौत हो गई।