फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever havoc in Selpura Bamnaula

सेलपुरा बमनौला में बुखार से चार दिन में दो की मौत, कई बीमार

Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fever havoc in Selpura Bamnaula
सेलपुरा बमनौला में बुखार का कहर
विज्ञापन

हल्दौर। ग्राम सेलपुरा बमनौला में करीब चार दिन में एक महिला और एक विद्युत संविदाकर्मी युवक की बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। गांव में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। रोगियों को तेज सिर दर्द के साथ बार-बार उल्टी होने की भी शिकायत है। कुछ रोगियों का उपचार गांव के चिकित्सकों के यहां चल रहा है। चारपाई पर लेटकर दीवार में कील के सहारे मरीजों को बोतल चढ़ाई जा रही है, जबकि गंभीर रूप से बुखार से पीड़ित रोगियों को उपचार के लिए नूरपुर और बिजनौर भेजा गया है।
नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सेलपुरा बमनौला में गत करीब 15 दिन से बुखार ने ग्रामीणों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार इस्तकार अहमद की 21 वर्षीय पुत्री नगमा करीब एक सप्ताह से बुखार रोग से पीड़ित थी, उसका उपचार क्षेत्र के एक गांव के निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा था। गांव में उपचार के दौरान नगमा की बुखार से हालत और बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक नगमा की बुखार से नूरपुर के निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव का ही अमित कुमार (32) गांव पैजनियां के बिजलीघर पर विद्युत संविदाकर्मी के पद पर तैनात था। अमित कुमार करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसके परिजनों के मुताबिक अमित कुमार की नूरपुर निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

सिर में तेज दर्द और उल्टियां, बुखार से तप रहा शरीर
गांव के संतराम सिंह, फूल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, देवराज सिंह, सिराजुद्दीन, कमालुद्दीन, बबलू सिंह, पवन देवी, प्राची कुमारी, रोहित कुमार, संतराम सिंह, रानू कुमार, रंजीत कुमार, गोलू सिंह, सुभाष कुमार, दिनेश आदि अनेक लोग बुखार से पीड़ित है। परिजनों के मुताबिक सबसे पहले रोगी को सिर में तेज दर्द होता है। इसके बाद रोगी को बार-बार उल्टियां भी होती है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से गांव फागिंग कराने व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गांव में भेजी जाएगी टीम: डॉ. अजय गंधर्व
सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय गंधर्व का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। उन्होंने गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार कराया जाएगा।
----
15 दिन से बुखार में तप रहे लोग: दीनदयाल
-गांव सेलपुरा बमनौला निवासी दीनदयाल का कहना है कि गांव में करीब 15 दिन से लोग बुखार की चपेट में है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में रोगियों के उपचार के लिए शिविर लगाएं जाने की मांग की है।

---
जल्द कराएंगे कीटनाशक का छिड़काव: शशिपाल
गांव के ही शशिपाल ने ग्राम प्रधान आशा देवी से गांव में फॉगिंग कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान आदेश देवी का कहना है कि ग्रामीणों को मच्छरों से निजात दिलाए जाने के लिए गांव में शीघ्र कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed