फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever epidemic spread like

बिजनौर जिले के अधिकांश गांवों में बुखार महामारी की तरह फैला

Mon, 10 Oct 2016 04:25 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायत का दिए जाने वाली धनराशि से जिले के अधिकतर गांवों में साफ सफाई नहीं हुई। कीटनाशक छिड़काव भी नहीं हुआ। इसके चलते गांव में बुखार महामारी की तरह फैल रहा है। बुखार के साथ साथ डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के मरीज भी मिल रहे हैं। जिले      में बुखार के चलते करीब 60 मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


जिले के ताजपुर में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की नींद नही टूट रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को कीटनाशक छिड़काव के लिए दस हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। यह धनराशि ग्राम प्रधान व एएनएम के संयुक्त खाते में आती है। अभी तक यह धनराशि खातों में नही पहुंची है। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक इस धनराशि का ग्राम प्रधानों की ओर से कोई उपयोग ही नहीं हुआ है। बस सप्ताह में दो या तीन बार सफाई कर्मचारी गांव की सफाई करते हैं। ताजपुर के ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके खाते में आने वाली राशि सिर्फ पांच हजार ही आई है। एएनएम के गांव नहीं आने से वह धनराशि नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन


गांव रवाना की प्रधान वरिमा खातून ने बताया कि विभाग द्वारा अभी तक खाते में धनराशि नहीं आई है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि अभी स्वास्थ्य विभाग ने उनके और एएनएम के संयुक्त खाते ही नहीं खुलवाए , तो धनराशि की कहां से आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडावर क्षेत्र के गांव गीदड़पुरा के ग्रामीण अशोक व चरण सिंह ने कहा कि जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है। गांव में अभी तक कीटनाशक का छिड़काव तक नहीं हुआ है। गांव नारायणपुर के मुनेश व राजवीर सिंह का कहना है कि जिले में बुखार से दर्जनों मौत हो चुकी हैं। इसके बावजूद गांव में साफ सफाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार वह खाते खुलवाने के संबंध में मिले हैं। क्योकिं यह खाते एएनएम के साथ संयुक्त रूप से खोले जाते हैं। गांव गजरौला शिव के ग्राम प्रधान मुकेेश राजपूत ने बताया कि विभाग द्वारा खाता खुलवाने के लिए उनकी आईडी मांगी गई, जो उन्होंने दे दी थी, लेकिन अभी तक खाता नहीं खुला है।

उधर, सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि सभी ग्राम प्रधान व एएनएम के संयुक्त खाते खुले हुए हैं, कुछ खातों में धनराशि भी भेजी जा चुकी है। हालांकि ग्राम प्रधान उसको खर्च करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed