फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female henchman captured in cage in Jogi Aunsa

Bijnor News: जोगी औंसा में मादा गुलदार पिंजरे में कैद

Sun, 07 Jan 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 07 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Female henchman captured in cage in Jogi Aunsa
हीमपुर दीपा क्षेत्र में पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। जोगी औंधा गांव में अपने दो शावक की तलाश में आई मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जोगी औंधा में शुक्रवार को किसान जसवंत सिंह के गन्ने के खेत में मादा गुलदार दो शावकों के साथ मिली थी। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर मादा गुलदार दोनों शावकों को छोड़कर चली गई थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम दोनों शावकों को अपने साथ ले गई थी। साथ ही मादा गुलदार के शावकों की तलाश में वापिस आने की आशंका में शाम को वन विभाग ने मादा गुलदार को पकड़ने के लिए उसी गन्ने के खेत में पिंजरा लगा दिया था।

ग्रामीणों का कहना है कि मादा गुलदार शावकों की तलाश में रात भर इधर-उधर भटकती देखी गई। शनिवार की सुबह को वन विभाग की टीम को मादा गुलदार पिंजरे में कैद मिली। वन विभाग के रेंजर दुष्यंत मवी ने बताया कि अभी मादा गुलदार को चांदपुर रेंज ले जाया जा रहा है, जहां पर दोनों शावक रखे गए हैं। गुलदार के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed