{"_id":"620d44976506bd5ca2272cf9","slug":"fear-of-accident-due-to-pothole-on-flyover-nazibabad-news-mrt5772345189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद-रायपुर सादात मार्ग के गढ़मलपुर फ्लाईओवर पर हुआ गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद-रायपुर सादात मार्ग के गढ़मलपुर फ्लाईओवर पर हुआ गड्ढा
विज्ञापन
नजीबाबाद-रायपुर सादात मार्ग स्थित गढ़मपुर फ्लाईओवर मार्ग खस्ताहाल।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाईओवर पर बने गड्ढे से दुर्घटना का अंदेशा
नजीबाबाद। गढ़मलपुर फ्लाईओवर पर गड्ढा होने से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। गड्ढे से फ्लाईओवर के नीचे का दृश्य भी नजर आ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द फ्लाईओवर की मरम्मत कराने की मांग की है।
नजीबाबाद-रायपुर सादात मार्ग पर गांव गढ़मलपुर के रेलवे फाटक के ऊपर फ्लाईओवर बनाया गया था। उत्तराखंड के हरिद्वार व कोटद्वार के लोग नगीना, धामपुर व अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए नजीबाबाद-रायपुर सादात मार्ग से होकर गुजरते है। साथ ही क्षेत्रीय किसान नजीबाबाद चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति भी करते हैं। क्षेत्रवासी संदीप चौहान, अनमोल सिंह, विकास कुमार, छतरपाल सिंह, रमन चौहान का कहना है कि नजीबाबाद-रायपुर सादात मार्ग पर डंपर समेत ओवरलोड वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। ओवरलोड वाहनों के फ्लाईओवर से गुजरने पर फ्लाईओवर मार्ग का डामर उखड़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब फ्लाईओवर पर एक गड्ढा हो गया है, जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। फ्लाईओवर के गड्ढे में गिरकर दोपहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द प्रशासन से फ्लाईओवर की मरम्मत कराने की मांग की है।