{"_id":"57b5f81e4f1c1b1f176eb50a","slug":"father-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाप-बेटे की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाप-बेटे की जान गई
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले में हुए सड़क हादसों में बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। त्योहार के दिन मौतों से परिवार में खुशियाें की जगह मातम छा गया।
स्योहारा में आर्य समाज मंदिर के पास रहने वाला सोनू अपनी चार साल के बेटे व्योम व पत्नी के साथ रक्षाबंधन के दिन धामपुर क्षेत्र में ससुराल गया था। शाम को तीनों बाइक से लौट रहे थे। धामपुर-स्योहारा रोड पर गांव झिल्ला के पास उनकी बाइक पीछे से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। बस की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हुए व्योम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सोनू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी को अधिक चोट नहीं आई।
सोनू को मुरादाबाद रेफर किया गया है। मुरादाबाद जाते समय कांठ के पास सोनू ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में पिता पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, घटना के बाद आरोपी चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बस चालक का पता निकालने में जुटी है। हादसे का पता चलते ही सोनू के घर पर पड़ोसियों व रिश्तेदारों का तांता लग गया।
दूसरी घटना में ड्यूटी के दौरान ट्रक की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत हो गई। गांव बिसाट के उमराव सिंह का पुत्र राजवीर सिंह हल्दौर थाने में होमगार्ड तैनात था।
विज्ञापन
थाने के एसआई सीएल ओलिया ने बताया कि होमगार्ड राजवीर उनके साथ बुधवार की रात बालकिशनपुर चौराहे पर ड्यूटी कर रहा था। करीब रात 11 बजे बाल किशनपुर चौराहे पर जाम लग गया। राजवीर चौराहे पर जाम खुलवा रहा था। बिजनौर की ओर से तेजी आ रहा ट्रक वहां खड़े दूसरे वाहनों को ओवरटेक कर रहा था। इस बीच राजवीर सिंह ट्रक की चपेट में आ गया।
दरोगा घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि 14 जून को मृतक के बेटे सुमित की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम कराया।
दो बाइक सवार युवक घायल
नगीना। बाइक सवारों की हुई आमने सामने की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए।
मंडावली के गांव प्रेमपुरी निवासी बिजेंद्र सिंह 22 वर्ष बहन से राखी बंधवाकर अपने एक दोस्त जोगेंद्र सिंह 19 वर्ष ग्राम लुहारीवाली थाना बढ़ापुर के साथ आ रहा था । बाइक नगीना-अकबराबाद रोड स्थित गांव बिन्जाहेड़ी के सामने पहुंचा तो नगीना की ओर से आ रही बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। इससे बिजेंद्र व जोगेंद्र घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए नहीं थे।
दुर्घटना में तीन घायल ः अफजलगढ़। गांव मंडोरा निवासी हरचरण सिंह अपनी पत्नी रेखा व बेटे लक्ष्य के साथ बाइक से मानियावाला में राखी बंधाने आ रहे थे। भूतपुरी के निकट गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से तीनों घायल हो गए।