फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father killed his son by stabbing him with a knife

Bijnor News: कोतवाली देहात - चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पिता ने बेटे को मार डाला

Sun, 05 Mar 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 05 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Father killed his son by stabbing him with a knife
गुलफाम का फाइल फोटो
- कोतवाली देहात के गांव हाजीपुर की घटना, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन

- एक साल पहले ही जेल से छूटकर आया था आरोपी, युवती की हत्या में हुआ था बंद
फोटो-25
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/कोतवाली देहात। कोतवाली देहात के गांव हाजीपुर में पिता ने चाकू से गोदकर बीस वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। आरोपी पहले भी एक युवती की हत्या में पहले भी जेल चुका है और एक साल पहले ही छूटकर आया था।
हाजीपुर के रहने वाले शाहिद का बेटा गुलफाम (20) फरीदाबाद में रहकर बाल काटने का काम करता है। कुछ दिन पहले ही वह वहां से लौटा और मायके में रह रही अपनी मां के पास चला गया। रविवार को गुलफाम कपड़े लेने के लिए पैतृक घर हाजीपुर पहुंचा, जहां पिता शाहिद के साथ उसका विवाद हुआ। इसी बीच शाहिद ने बेटे गुलफाम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पड़ोसियों ने यह देख डायल 112 पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गुलफाम को कोतवाली देहात अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां कोई चिकित्सक न होने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर युवक की मां और भाई भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


एक साल पहले ही जेल से छूटकर आया है आरोपी
बेटे की हत्या करने वाला शाहिद पहले भी एक युवती की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। साल 2003 में मंडावली थाना क्षेत्र में हुई हत्या में शाहिद और उसके साले के बेटे इसरार को जेल भेजा गया था। पिछले साल ईद पर ही वह जेल से आया। उसके जेल से आने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ मनमुटाव चल रहा था। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी शाहिद उत्तराखंड में कहीं रहता है। तीन चार दिन पहले वह अपने घर लौटा तो विवाद की वजह से उसकी पत्नी मायके चली गई। दो दिन पहले वह पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल गया था, लेकिन वे नहीं आए। आरोपी लगाकर फोन करके उन्हें घर बुलाता था। ग्रामीणों के मुताबिक वह पत्नी और बच्चों को भी परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed