{"_id":"57716f914f1c1b8e1279b4a9","slug":"father-and-son-died-in-accident-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां-बेटे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मां-बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के किरतपुर के पास नजीबाबाद मार्ग पर कार और ट्रक की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत हो गई। पति, बेटी और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पति व भांजे को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। कार से पूरा परिवार ऋषिकेश से घूमकर लौट रहा था।
मुजफ्फरनगर जिले के रामराज के रामलीला मैदान के पास रहने वाले 46 साल के पंकज का रामराज में मेडिकल स्टोर है। पंकज अपनी 42 साल की पत्नी अनुपम, 16 साल की बेटी खुशी, 12 साल की बेटे मयंक के साथ आल्टो कार से ऋषिकेश घूमने गए थे। सोमवार को कार से सब लोग लौट रहे थे।
कार में पंकज का हरिद्वार के ज्वालापुर का रहने वाला भांजा दिग्विजय भी सवार था। दिन में करीब 11 बजे किरतपुर के पास नजीबाबाद मार्ग पर बिजनौर की ओर से जा रहे ट्रक व कार में भिड़ंत हो गई। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। कार में फंसे लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां मां अनुपम व बेटे मयंक को चिकित्सकों ने मृत घोषित दिया। गंभीर रूप से घायल पंकज व दिग्विजय को मेरठ रेफर किया गया है। बेटी खुशी को भी परिजन अस्पताल से अपने साथ ले गए। पुलिस ने मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।