{"_id":"62c871794d593d2d5344cc6b","slug":"father-and-daughter-died-in-road-accident-bijnor-news-mrt596217410","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत
बिजनौर। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मामले में मृतक के भतीजे ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर नौआबाद के रहने वाला अलीमुद्दीन (50) पुत्र घसीटा अपनी बेटी रेशमा (22) के साथ बाइक से पुलकित अस्पताल जा रहे थे। अलीमुद्दीन को कोई रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है, जिसे खाना देने के लिए दोनों जा रहे थे। उनकी बाइक बैराज रोड पर पुलकित अस्पताल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे अलीमुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी को गंभीर चोट आई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रेशमा की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। जहां शाम को उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मृतक के भतीजे मोहम्मद नौशाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।