फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fasting for long life of children

संतान की लंबी आयु के लिए रखा उपवास

Tue, 22 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fasting for long life of children
संतान की लंबी आयु के लिए रखा उपवास
विज्ञापन

बिजनौर। संतान की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए अहोई अष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने उपवास रखा। इस अवसर पर महिलाओं ने अहोई माता की पूजा-अर्चना के बाद तारे के दर्शन कर भोजन किया। इस अवसर पर घरों में पकवान बनाए गए।

हर साल कार्तिक मास कृष्ण पक्ष अष्टमी को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के निरोगी रहने और दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं। मान्यता है कि अहोई अष्टमी का व्रत करने से अहोई माता प्रसन्न होकर बच्चों की सलामती का आशीर्वाद देती हैं। सोमवार को अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने मिट्टी के बर्तनों को धन-धान्य से भरकर घरों में स्थापित किया। महिलाओं ने मिट्टी के करवे आदि जल से भरकर रखे। उन पर रोली से तिलक और चावल लगाया, करवों में अहोई पहनाई गई। इसके बाद मीठे पुओं और फलों से अहोई माता की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने सामूहिक रूप से घरों में बैठकर अहोई माता की कथा सुनी और चरण स्पर्श कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। बच्चों ने पूए और फल आदि खाकर माताओं के चरण स्पर्श कर दीर्घायु होने का आशीर्वाद लिया। रात को तारे निकलने के बाद महिलाओं द्वारा जल चढ़ाकर व्रत खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed