फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will search for water tomorrow

जल में कल तलाशेंगे किसान

Wed, 23 Feb 2022 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers will search for water tomorrow
जल में कल तलाशेंगे किसान
विज्ञापन

बिजनौर। जल ही जीवन की कहावत तो सभी सुनी ही है, इसी को आगे बढ़ाते हुए किसानों को जल संरक्षण के साथ-साथ आय बढ़ाने के लिए भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए खेती-तालाब कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें 25 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। उप निदेशक कृषि गिरीश चंद्र ने जमीन के पोषक तत्वों को बचाने के लिए खेत की मेढ़ बंदी को जरूरी बताया है।
कृषि भवन सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र द्वारा खेत-तालाब योजना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रधानमंत्री किसान योजना का उद्देश्य जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों की आकस्मिक सिंचाई और कृषि संबंधी गतिविधियों जलीय खेती जैसे मछली पालन, पौधरोपण, सब्जी व फल उत्पादन आदि को अपनाकर अतिरिक्त लाभ प्राप्त करना है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने खेतों की मेढ़बंदी को जरूरी बताया। कहा कि खेत की मेढ़ अनिवार्य रूप से मजबूत एवं सुव्यवस्थित होनी चाहिए। इससे न केवल खेती की उपजाऊ मिट्टी का क्षरण रुकता है, बल्कि वर्षा का पानी संरक्षित होता है। प्रथम वर्षा के साथ वायुमंडलीय नाइट्रोजन भी मिट्टी में मिलकर भूमि को उर्वर बनाती है। भूमि संरक्षण अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि जिले में 25 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। योजना के तहत 24 तालाब का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पपीता, करौंदा, चीकू, मछली पालन की जानकारी दी गई है। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सिंह योगी, जहूर हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है खेती-तालाब योजना
योजना के अंतर्गत तालाबों की खोदाई होती है। तालाब 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा तथा 3 मीटर गहरा खोदा जाता है। कुल लागत 1.05 लाख है। जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान देय हैं। अनुदान कृषकों को खोदाई के विभिन्न स्तरों पर तीन किस्तों में दिया जाता है। पात्रों के चयन की प्रक्रिया ऑनलाइन होता है। पात्र ‘पहले आओ पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन टोकन जनरेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed