{"_id":"61b2443bae21ba230f6aa441","slug":"farmers-will-return-home-from-11-got-the-letter-bijnor-news-mrt5683500133","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन समाप्ति की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन समाप्ति की घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान 11 से घर वापसी करेंगे, मिल गया पत्र
अफजलगढ़। किसान आंदोलन समाप्ति की घोषणा हो गई है। 11 दिसंबर से किसान घर वापसी करेंगे। केंद्र सरकार की किसानों को अधिकारिक चिट्ठी प्राप्त हो गई। जिसमें घोषणा की गई है कि सरकार एमएसपी की गारंटी पर समिति बनाएगी और उसमें किसान नेता भी शामिल होंगे। किसानों के मुकदमे वापस होंगे। मृतक किसानों के परिजनों को आर्थिक मदद मिलेगी। वहीं पराली जलाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होगी।
बृहस्पतिवार को ब्लाक क्षेत्र से भाकियू के केंद्रीय आह्वान पर किसानों का जत्था गाजीपुर बार्डर पर पहुंचा था। जहां उसे आंदोलन की समाप्ति पर सहमति जताने में शामिल होना था। गाजीपुर बार्डर पर मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी ने बताया कि सरकार से संयुक्त मोर्चा को सरकार कस अधिकारिक पत्र प्राप्त हो गया है। जिसके बाद आंदोलन समाप्ति की घोषणा कर दी गई है। ग्यारह दिसंबर से बार्डर पर मौजूद किसान घर वापसी करने लगेंगे। अन्य दलों के बाद भाकियू कार्यकर्ता घर लौटेंगे। इस अवसर पर मुख्तियार सिंह, भूपेंद्र सिंह, विरसा सिंह, बेटा सिंह आदि सहित ब्लॉक क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।