फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will protest on Tehsil today

किसान आज करेंगे तहसील पर धरना-प्रदर्शन

Thu, 07 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers will protest on Tehsil today
किसान आज करेंगे तहसील पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

नांगलसोती। भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं और किसानों की बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान समेत विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। मांगों को लेकर किसान आठ जुलाई को तहसील में धरना-प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।

नांगलसोती में भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह की अध्यक्षता में किसानों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याओं के लिए विभागों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है और न ही नजीबाबाद चीनी मिल का विस्तारिकरण हो रहा है। जिससे किसानों को आगामी पेेराई सत्र में परेशानी झेलनी पड़ेगी। बैठक में किसानों ने तहसील के भ्रष्टाचार को समाप्त करने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, नजीबाबाद चीनी मिल का विस्तारीकरण कराने आदि मांगे उठाईं। दिगंबर सिंह ने कहा कि आठ जुलाई को मांगों को लेकर कार्यकर्ता और किसान तहसील में धरना देंगे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह, फुरकान अहमद, जयपाल सिंह, सोहन सिंह, उदल सिंह, मो. यूनुस, नीटू सिंह, रामकुमार, संजीव कुमार, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed