फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will produce Basmati on the standard of exporter

निर्यातक के मानक पर किसान बासमती करेंगे उत्पादित

Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers will produce Basmati on the standard of exporter
बिजनौर के कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में हुआ कृषक-क्रेता समन्वय सम्म - फोटो : BIJNOR
निर्यातक के मानक पर किसान बासमती करेंगे उत्पादित
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद के बासमती उत्पादक किसानों तथा बासमती चावल की निर्यातक कंपनी मैसर्स एब्रो इंडिया करनाल हरियाणा के मध्य बृहस्पतिवार को सहमति बनी। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि उनके मानक पर बासमती धान का उत्पादन हुआ, तो कंपनी समस्त धान का क्रय करेगी।
बृहस्पतिवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सभागार में कृषक क्रेता समन्वय सम्मेलन का आयोजन हुआ। किसानों तथा निर्यातक कंपनी मैसर्स एब्रो इंडिया करनाल हरियाणा के मध्य बासमती धान के उत्पादन व क्रय के संबंध में परिचर्चा हुई। कंपनी प्रतिनिधि रोहित शर्मा ने बताया कि यह एक्सपोर्टर कंपनी यूरोपीय देशों में बासमती चावल का निर्यात करती है। यूरोपीय देशों के निर्धारित मानक के अनुसार किसान बासमती धान प्रजाति पूसा बासमती-1 अथवा पूसा बासमती-1637 का उत्पादन करते हैं, तो हमारी कंपनी समस्त धान का क्रय करेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी बीच में बासमती धान उत्पादन की तकनीक, कीट रोग नियंत्रण एवं छिड़काव के संबंध में जानकारी देगी। कोतवाली और नजीबाबाद क्षेत्र के कई प्रगतिशील किसानों ने कंपनी के प्रस्ताव के अनुसार बासमती धान के उत्पादन करने पर सहमति दी।
विज्ञापन

सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि जनपद में बासमती धान के साथ अन्य फसलों के उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं और किसान गुणवत्ता युक्त फसलों का उत्पादन करने में सक्षम है। संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद मंडल जेपी चौधरी ने इस अभिनव प्रयास की सराहना की और किसानों से मानक के अनुसार बासमती उत्पादित करने का आह्वान किया। कहा कि इस पहल से कृषि के क्षेत्र में भविष्य के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने किया। कार्यक्रम में उपकृषि निदेशक गिरीश चंद, सीवीओ डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज रावत, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अमित द्विवेदी, मंडी सचिव अर्जुन सिंह व किसान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed