फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will not allow police to enter Chamraula

पुलिस को चमरौला में घुसने नहीं देंगे किसान

Thu, 02 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not allow police to enter Chamraula
नजीबाबाद के गांव चमरौला में पंचायत में बोलते चौ.दिगंबर सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
पुलिस को चमरौला में घुसने नहीं देंगे किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू टिकैत ग्रुप के युवा जिलाध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में किसान लामबंद हो गए। किसानों ने चमरौला में युवा जिलाध्यक्ष के पक्ष में पंचातय कर ढोलापुरी और सैदपुरी से पुलिस को चमरौला में न घुसने देने का निर्णय लिया।
भाकियू के चमरौला निवासी युवा जिलाध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह, रतनपुर निवासी निक्की और पाडली निवासी रोहताश व 30 अज्ञात किसानों के खिलाफ किरतपुर थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने, निक्की के घर पर पुलिस द्वारा तोड़फोड़ करने के विरोध में किसानों ने चमरौला में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पंचायत की।
विज्ञापन

चौ.दिगंबर सिंह ने कहा कि मैं अपने गांव में हूं, पुलिस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न न कर सीधा मुझे गिरफ्तार करे। चौ.दिगंबर सिंह के आवास के निकट प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, विनोद परमार, मदन चौहान, अरविंद कुमार की उपस्थिति में आयोजित पंचायत में किसानों ने किरतपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट की निंदा करते हुए पुलिस से बिना शर्त रिपोर्ट वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि चमरौला में चौ.दिगंबर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को प्रवेश करने से रोका जाएगा। सर्वसम्मति से चमरौला आने वाले ढोलापुरी और सैदपुरी में किसानों ने तंबू गाड़कर पुलिस आवागमन का मार्ग अवरुद्ध करने कर दिया। किसानों ने कहा कि चौ. दिगंबर सिंह के साथ सभी किसान गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed