फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will get two new varieties of basmati

किसानों को इस बार मिलेगी बासमती की रोग प्रतिरोधक क्षमता वालीं प्रजातियां

Wed, 12 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get two new varieties of basmati
किसानों को मिलेंगी बासमती की दो नई प्रजातियां
विज्ञापन

बिजनौर। बासमती का उत्पादन बढ़ाने के लिए जिले के किसानों को इस बार बासमती की दो नई प्रजाति मिलेंगी। यह दोनों प्रजातियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता तो अधिक हैं ही इनकी उपज भी अधिक है। कृषि विभाग के सभी बीज भंडारों पर किसानों को इन प्रजाति का बीज उपलब्ध रहेगा।
जिले के किसान 55 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन में बासमती की खेती करते हैं। बासमती की खेती मुख्य रूप से बढ़ापुर, नजीबाबाद, अफजलगढ़ और नगीना क्षेत्र में की जाती है। जिले के किसान धान के कुल 60 प्रतिशत रकबे में बासमती की खेती करते हैं। जिले का बासमती धान खाड़ी देशों में निर्यात होता है और किसानों को इस धान की अच्छी कीमत मिलती है। इस बार किसानों को दो नई प्रजाति पूसा बासमती-1718 और पूसा बासमती 1637 के बीज कृषि विभाग के बीज भंडारों पर मिलेंगे। पिछले साल इन दोनों प्रजाति के बीज नगीना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में ट्रायल के तौर पर बोए गए थे। वहां दोनों प्रजातियों की अच्छी पैदावार हुई है। इस बार किसानों के लिए पहली बार ये बीज उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

ये हैं खासियत
पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1121 का सुधरा रूप है। इसका औसत उत्पादन पूसा बासमती 1121 से अधिक 52.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। यह झुलसा रोग प्रतिरोधी है। पूसा बासमती 1637, पूसा बासमती-3 का सुधरा रूप है। इसका औसत उत्पादन 55.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इसका अधिकतम उत्पादन 67.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। यह झोंका रोग प्रतिरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी बंपर पैदावार
कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह के अनुसार किसानों के लिए दो नई प्रजातियों के बीज बाजार में उपलब्ध रहेंगे। किसान नई प्रजाति बोएं। रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने से किसानों को फसल की बंपर पैदावार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed