फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will get fertilizer only through digital payment

डिजिटल भुगतान से ही किसानों को मिलेगा खाद

Wed, 08 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get fertilizer only through digital payment
डिजिटल भुगतान से ही किसानों को मिलेगा खाद
विज्ञापन

बिजनौर। खाद की दुकान पर अब डिजिटल पेमेंट से ही खाद मिलेगा। इसके बारे में जिला कृषि अधिकारी ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं। तीन दिन के अंदर दुकानदारों से डिजिटल पेमेंट के संबंध में व्यवस्था करने को कहा गया है।

इस बार यूरिया की बंपर बिक्री हुई है। कई जगह पर यूरिया की किल्लत आई। यूरिया की बिक्री के बारे में शासन को पता नहीं चल पाता है कि किस किसान ने कितना खाद खरीदा है। इसलिए अब शासन ने खाद की बिक्री को डिजिटल भुगतान से जोड़ने का निर्णय लिया है। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने अपने सभी उर्वरक विक्रेताओं को अपने आउटलेट पर यूपी आई क्यूआर कोड, अपने बैंक या भुगतान के दूसरे तरीकों जैसे गूगल एप, पेटीएम, फोनपे, अमेजन पे आदि जनरेट करें। उर्वरक विक्रेता क्विक रेस्पांस कोड को अपने काउंटर पर प्रदर्शित करेंगे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी निजी, थोक व फुटकर खाद विक्रेता, साधन सहकारी समिति के सचिव, एग्री जंक्शन, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र, औद्यानिक उत्पादन व विपणन सहकारी समिति आदि पर डिजिटल भुगतान की व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था न करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed