फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will get boon for 31 paddy

किसानों के लिए वरदान बनेगी पूसा 31 सरसों की खेती

Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get boon for 31 paddy
नगीना में किसान के खेत में खड़ी सरसों की फसल। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। आम के साथ गुठलियों के भी दाम, इस कहावत को चरितार्थ कर रही है सरसों की नई प्रजाति पूसा 31, दूसरी प्रजातियों के मुकाबले इसकी पैदावार  दो गुनी है साथ ही इसके सेवन से कोलस्ट्रोल भी नहीं बढ़ता है, जिससे यह  स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। नगीना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने सरसों की इस प्रजाति पूसा 31 का बीज किसानों को दिया गया है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाक्टर केके सिंह के मुताबिक सभी लजीज खाने का स्वाद भी ले सकें और उनका कोलस्ट्रोल भी न बढ़े, इस सोच के साथ पूसा सरसों 31 तैयार किया गया है। जिले में इस प्रजाति का बीज किसानों को बोने के लिए दिया गया है। इसमें हानिकारक तत्व बहुत कम हैं। इसके अधिक प्रयोग से भी मानव स्वास्थ्य को नुकसान नहीं होगा। इसकी खेती पर जिले में निगरानी रखी जा रही है। इस साल खेतों से पैदा होने वाला बीज जिले के किसानों को बड़े पैमाने पर वितरित किया जाएगा। इस सरसों में दो तत्व इरुसिक एसिड व ग्लूकोसिनोलेट्स पाए जाते हैं। सामान्य सरसों में इरुसिक एसिड की मात्रा 40 प्रतिशत तक औरग्लूकोसिनोलेट्स की मात्रा 120 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) होती हैं। यह तत्व इतनी संख्या में कोलस्ट्रोल बढ़ाते हैं। पूसा सरसों 31 में इरुसिक एसिड की मात्रा दो प्रतिशत से भी कम है। ग्लूकोसिनोलेट्स की संख्या 30 पीपीएम है।
विज्ञापन

ज्यादा पैदावार के साथ मुनाफा
सामान्य सरसों एक बीघा में सवा क्विंटल तक निकलती है। मगर, पूसा सरसों 31 की पैदावार दो क्विंटल प्रति बीघा से भी अधिक है। यह किसानों के लिए बंपर पैदावार वाली प्रजाति है। अपने गुणों के कारण यह आम सरसों से महंगी भी बिकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतुलित खाना लें
वरिष्ठ फिजिशियन डा. शिरिष कुमार के अनुसार कोलस्ट्रोल न बढ़ाने वाला खाना आज के समय की जरूरत है। शारीरिक श्रम न करने वालों का कोलस्ट्रोल न बढ़ाने वाला खाना लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed