{"_id":"6171b0516078474cd378c8e4","slug":"farmers-will-be-able-to-fill-the-manifesto-till-30-bijnor-news-mrt561674128","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान 30 तक भर सकेंगे घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान 30 तक भर सकेंगे घोषणा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान 30 तक भर सकेंगे घोषणापत्र
स्योहारा। गन्ना विभाग ने किसानों के घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर से बढ़ाकर 30 अक्तूबर कर दी है, जिन किसानों ने अभी तक घोषणा पत्र नहीं भरे हैं, वह घोषणा पत्र भर दें। यह जानकारी गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र नाथ ने किसानों को जागरूक करने के लिए आयोजित गोष्ठी में दी।
गन्ना समिति और चीनी मिल के गन्ना विकास कर्मियों ने इस गोष्ठी का आयोजन किया। वीरेंद्र नाथ ने बताया कि गन्ना आपूर्ति के लिए घोषणा पत्र भरना आवश्यक है। गन्ना समिति व चीनी मिल में घोषणा पत्र भरने के अतिरिक्त सेंटर खोल दिये गए हैं। कार्यक्रम का संचालन लेखाकार जावेद शम्स और अध्यक्षता विशेष सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने की। उप महाप्रबन्धक गन्ना ओपी वर्मा, किसान गजेंद्र त्यागी, सरफराज खां, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद