{"_id":"5fcbd1058ebc3ecfb6046b2b","slug":"farmers-went-to-delhi-to-protest-against-agricultural-laws-bijnor-news-mrt5142542118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर दिल्ली गए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर दिल्ली गए किसान
विज्ञापन
बिजनौर से दिल्ली धरने में शामिल होने को रवाना होते किसान।
- फोटो : BIJNOR
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर दिल्ली गए किसान
बिजनौर। भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में कृषि कानूनों के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में देकर किसानों ने दिल्ली कूच किया।
शनिवार को गन्ना समिति परिसर में मासिक पंचायत के बाद किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी हैं और इन्हें हर हालत में वापस कराया जाएगा। गन्ने का पिछले पेराई सत्र का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। ठंड में किसान दिल्ली में सड़कों पर पड़ा है। ज्ञापन में कृषि कानूनोें को वापस लेने, गन्ना भुगतान ब्याज सहित जल्द करने, किसानों का शत प्रतिशत कर्ज माफ करने, विद्युत निगम की दमनात्मक कार्रवाई रोकने, नहर पूरे साल चलाने, मिलों में घटतौली बंद कराने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए अपने वाहनों से दिल्ली कूच कर गए।
रालोद का भारत बंद को समर्थन देने का एलान
बिजनौर। रालोद के रुहेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने किसान आंदोलन और आठ दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद को समर्थन देने का एलान किया है।
गीता नगरी में प्रेस वार्ता में प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि कृषि प्रधान देश में लॉकडाउन के समय भी किसानों ने जीडीपी में अपना योगदान कायम रखा। अब उस किसान पर पानी की बौछार और लाठियां बरसाई जा रही हैं। किसान ठंड में सड़क पर पड़ा हुआ है, लेकिन संवेदनहीन सरकार उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है। कहा कि किसानों के आंदोलन को रालोद का पूर्ण समर्थन है। कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों के बीच खुद जाकर लंगर आयोजित किया है और अपने हाथों से किसानों को खाना खिलवाया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि इस अराजनैतिक आंदोलन में वे किसानों के साथ हैं। कहा कि रालोद कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भारत बंद के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सौरभ चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, गुलशेर आलम, निपेंद्र देशवाल, खालिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों के लिए दवाइयां भेजी
अफजलगढ़। गांव विजयनगर से आंदोलनकारी किसानों के लिए यूपी बार्डर पर आवश्यक दवाईयों सहित एंबुलेंस को रवाना किया गया। शुक्रवार सुबह गांव विजयनगर से धन धन बाबा दीप सिंह की ओर से किसानों के लिए एंबुलेंस तथा दवाई व फर्स्टएड किट भेजी गईं। एंबुलेंस तथा दवाई भरे वाहन को सरजीत सिंह ने झंडी दिखाकर गाजीपुर स्थित यूपी बार्डर के लिए रवाना किया। इस मौके पर सुखपाल सिंह, गुरसेवक सिंह, जसमीत सिंह, जोत सिंह आदि मौजूद रहे।