फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers upset due to ghatauli, created ruckus

किसानों ने पकड़ी घटतौली, किया हंगामा, मोके से लिपिक फरार

Tue, 19 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to ghatauli, created ruckus
बेगावाला। क्षेत्र के किसान बरकातपुर मिल अधिकारी और तौल लिपिक से परेशान हैं। किसान नेता राजवीर सिंह का कहना है कि घटतौली के संबंध में कई बार गन्ना अधिकारी से भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

धारूवाला के किसान अपना गन्ना गांव के बाहर स्थित गन्ना तौल सेंटर पर तुलवाते हैं जो बरकातपुर मिल का है। किसान संजीव का कहना है कि 17 मई को जब वे स्वयं और अन्य किसान गन्ना तुलवाने गए तो उन्हें घटतौली का शक हुआ। उन्होंने अपनी ट्रॉली दूसरी जगह तुलवाई तो दोनों तौल में अंतर आया। उन्होंने गन्ना तौल लिपिक देवेंद्र कुमार से कहा तो वो मानने को तैयार नहीं हुए। इससे किसानों और लिपिक के बीच कहासुनी हुई। लिपिक बिना तौल किए ही वहां से चला गया। मिल अधिकारियों के कहने पर मंगलवार को गन्ना तौल केंद्र पर पहुंचे पर वहां लिपिक नहीं था। फोन से संपर्क किया गया तो उसने आने से मना कर दिया। किसानों ने दूरी बनाते हुए हंगामा किया और आरोप लगाया कि मिल प्रशासन उनका गन्ना रावली सेंटर पर तुलवाना चाहता है, इसलिए परेशान किया जा रहा है। फिर किसान बिजनौर में जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह से मिले। उन्होंने तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया है। विरोध करने वालो में किसान सतेन्द्र कुमार, संजीव उर्फ स्वामी, सुनील, कृष्ण वीर, साकेन्द्र, लवी, मुकुल, राजवीर, अमित, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed