फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers upset due to elephant terror

हाथियों के आतंक से किसान परेशान, फसल उजाड़ी

Sun, 09 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to elephant terror
कादराबाद क्षेत्र में हाथी से खेतों को नुकसान को दिखाते किसान। - फोटो : DHAMPUR
हाथियों के आतंक से किसान परेशान, फसल उजाड़ी
विज्ञापन

कादराबाद। गांव मीरापुर, मीरापुर दक्षिण, कल्लूवाला सहित कई गांवों में हाथियों का आतंक मचा है। किसानों का कहना है कि हाथियों ने उन्हें खेती करना दुश्वार कर दिया है। हाथी झुंड के साथ खेतों में लहलहाती फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी शिकायत करने के बावजूद हाथियों के आतंक से निजात दिलाने को कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।

किसान ज्ञान सिंह, दलवीर, मयाल सिंह, अमर जीत सिंह, रघुवीर सिंह, हरनाम सिंह का कहना कि कई दिनों से कभी एकड़ तो कभी हाथियों के झुंड का आतंक क्षेत्र में मचा है। शाम होते ही हाथी जंगल से निकल कर कालोनियों के रास्ते खेतों में आ जाता है । वहीं मार्ग में आने जाने वाले लोगों के पीछे भागता है। जिससे किसान परेशान हैं। हाथी जिस खेत में घुस जाता है। उसे बर्बाद करके निकलता है। वन क्षेत्र के निकट गेहूं के खेतों को पूरी तरह उजाड़ दिया है। एक माह से किसान परेशान है। भगाने का प्रयास करने पर हाथी किसानों की तरफ दौड़ पड़ता है। जिससे किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं हाथी खेत पर काम करते हुए लोगों पर हमला न कर दें। क्षेत्र में हाथियों का झुंड भी आने लगा है। लोगों का कहना है कि कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने विभाग से जंगली जानवरों को खेतों में आने से रोकने को कालागढ़ कार्बेट रिजर्व की सीमा पर तार बंदी कर कराने की मांग की है। वन रक्षक सुनील राजोरा का कहना है कि किसानों के खेतों में हुए नुकसान का विभाग की ओर से आंकलन कराया जाएगा। नुकसान को विभाग की ओर से क्षतिपूर्ति कराने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed