फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers upset due to closure of paddy purchasing center

धान क्रय केंद्र बंद होने से परेशान किसान

Mon, 08 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to closure of paddy purchasing center
धान क्रय केंद्र बंद होने से परेशान किसान
विज्ञापन

अफजलगढ़। कादराबाद क्षेत्र में धान क्रय केंद्र बंद होने से किसान परेशान हैं। धान की तोल नहीं हो पा रही है।
किसान सहकारी समिति कादराबाद के अंतर्गत आने वाले धान क्रय केंद्रों पर एक सप्ताह से तोल नहीं हो रही है। जबकि वर्षा के चलते पहले ही क्रय केंद्र एक माह देरी से शुरू हो सके। केंद्रों पर न तो कोई कर्मचारी है और न ही मजदूर है, किसान केंद्रों के चक्कर लगा लगाकर परेशान हैं। किसानों ने शीघ्र केंद्र पर तोल कराने की मांग की है।

किसान चौधरी विजेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, धर्मेंद्र, अर्जुन सिंह, दिलबाग सिंह, चरनजीत, रामकरण सिंह, रामपाल सिंह, कुलदीप सिंह, ऋषि पाल सिंह, हरीश कुमार, बृजमोहन सिंह हर्षवर्धन तथा जितेंद्र आदि किसानों का कहना है कि एक तो वर्षा के बाद धान भीगने से किसान परेशान हैं। अब तोल न होने से परेशान है। अधिकतर क्रय केंद्रों पर तोल नहीं हो पा रही है, जबकि केंद्र पहले ही एक माह देरी से शुरू हुए। अब मौसम साफ है लेकिन क्रय केंद्र पिछले एक सप्ताह से बंद पड़े हैं। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है जल्दी धान तोल नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे। उधर इस संबंध में उप जिला अधिकारी धामपुर विजय वर्धन तोमर का कहना है शीघ्र ही धान तोल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed