फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers took out a march in Chandpur and gave memorandum to SDM

Bijnor News: चांदपुर- किसानों ने मार्च निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

Fri, 04 Aug 2023 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers took out a march in Chandpur and gave memorandum to SDM
चांदपुर तहसील में एसडीएम रितु रानी को ज्ञापन देते राष्ट्रीय किसान यूनियन कार्यकर्ता।
- ट्रैक्टर व कारों से हजारों किसानों ने निकाला मार्च, पुलिस ने रोका
विज्ञापन

फोटो -
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। राष्ट्रीय किसान यूनियन के बैनर तले जलीलपुर खादर क्षेत्र के हजारों किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली व कारों में सवार होकर जलीलपुर से चांदपुर तक किसान मार्च निकाला। पुलिस ने किसान मार्च को एक विवाह मंडप के पास रोक दिया। पुलिस के समझाने पर किसान मंडप के पास ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहन छोड़कर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। ज्ञापन एसडीएम रितु रानी को दिया। किसानों ने मांग पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को जलीलपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित किसान व राष्ट्रीय किसान यूनियन कार्यकर्ता पांडवनगर पुलिस चौकी पर एकत्र हुए। किसानों ने पांडवनगर पुलिस चौकी से ट्रैक्टर व कारों के साथ किसान मार्च निकाला। किसान मार्च के चांदपुर एक विवाह मंडप के पास पहुंचने पर पुलिस ने रोक दिया। पुलिस के समझाने पर किसान वहीं अपने ट्रैक्टर व कार आदि छोड़कर नारेबाजी करते हुए पैदल ही तहसील पहुंचे।
विज्ञापन

किसान मार्च में किसान बाढ़ से बर्बाद फसलों को उचित मुआवजा दिलाने, गंगा पर तटबंध बनवाने आदि की मांग को लेकर नारे लगा रहे थे। किसानों ने तहसील पर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम रितु रानी को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की नष्ट हुई फसलों का किसानों को शीघ्र व उचित मुआवजा दिलाने, हस्तिनापुर से सलेमपुर तक शीघ्र तटबंध बनवाने, चांदपुर क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष दयाराम सिंह, जिलाध्यक्ष हरमिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष भूपेश चौधरी, युवा जिला प्रभारी खूब सिंह, कपिल तोमर, संजीव चौधरी, तहसील अध्यक्ष वाणवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, जगराम सिंह, विपुल कुमार, योगेंद्र सिंह, शिव कुमार शास्त्री, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

इस संबंध में एसडीएम रितु रानी ने कहा कि जिला प्रशासन को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कराया गया था। पूरा सर्वे कराकर किसानों से फसलों का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने चांदपुर क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित कराने के बारे में कहा कि चार सदस्य टीम गठित कर दी गई है। क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित कराने का प्रयास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed