फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers surrounded DFO office, blocked the highway

Bijnor News: किसानों ने डीएफओ दफ्तर का किया घेराव, हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 21 Aug 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded DFO office, blocked the highway
-किसान पीलाना में दो महिला की मौत से गुस्साएं, गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गुलदारों के बढ़ते हमलों से गुस्साए भाकियू टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मंगलवार को डीएफओ कार्यालय कर घेराव किया और धरना देकर बैठ गए। कई दौर की वार्ता विफल होने पर किसानों ने बैराज हाईवे पर जाम लगाया। जनपद को गुलदार मुक्त कराने, पिलाना में हमले करने वाले गुलदार को नरभक्षी घोषित करने, पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान मंगलवार को डीएफओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। बाद में धरना देकर बैठ गए। धरने पर हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव सिसौना और पिलाना में गुलदार ने हमला कर दो महिलाएं मार दी। कई लोगों पर हमला करके घायल कर दिया है। गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग वन विभाग के अधिकारी से किया। किसानों का आरोप है कि गुलदार द्वारा मारे गए किसानों और मजदूरों के परिवारों को मुआवजा नहीं मिल पाया। उन्हें मुआवजा देने की मांग की। धरने पर कई बार वार्ता हुई, लेकिन विफल हुई।
विज्ञापन

इससे नाराज किसानों ने बैराज हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी संग्राम सिंह और एसडीएम सदर ने किसानों से जाम खोलने की अपील की। पुनः किसानों से डीएफओ , एसडीओ से से वार्ता कराई। अफसरों ने आदमखोर गुलदार को शासन द्वारा नरभक्षी कराने की कार्यवाही करने, पीड़ितों परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर किसान शांत हुए और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर ठाकुर राम अवतार सिंह, महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, देवदत्त शर्मा, धर्मेंद्र राणा, कविराज सिंह, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, रोहित राणा, डॉ. विजय सिंह, अमित बालियान, देवराज सिंह, बबलू प्रधान, विकार अहमद, नरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed