फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers start an indefinite strike in Tehsil

किसानों का तहसील में बेमियादी धरना शुरू

Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers start an indefinite strike in Tehsil
किसानों का तहसील में बेमियादी धरना शुरू
विज्ञापन

नगीना। नगीना तहसील प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार को भाकियू के जिलाउपाध्यक्ष सरदार बलिहार सिंह को बैंक का लगभग 10 लाख रुपये बकाया न चुकाने पर पकड़कर तहसील हवालात में बंद किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। किसानों ने तहसील में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।

तहसील प्रशासन द्वारा शुक्रवार की सुबह बलिहार सिंह को तहसील हवालात से बिजनौर जेल भेजे जाने से नाराज यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की दोपहर तहसील कंपाउंड में आयोजित भाकियू के धरने में तहसील अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह, धर्मवीर सिंह व समरपाल सिंह ने कहा की तहसील प्रशासन दोहरा मापदंड अपना रहा है। उन्होंने कहा की किसानों के चीनी मिलों व अन्य संस्थाओं पर करोड़ों रुपये बकाया है, लेकिन प्रशासन उन्हें छू भी नहीं सकते, जबकि 40 बीघा जमीन को बंधक रखकर 10 लाख रुपये की मात्र तीन महीने पहले कटी आरसी पर किसान को जेल भेज दिया जाता है। किसानों का आक्रोश तब बढ़ गया जब किसानों के सामने बलिहार सिंह को तहसील हवालात से जिला कारागार पहुंचा दिया गया। वीर सिंह ने घोषणा कि किसानों का जिन पर बकाया है उन्हें भी जेल में डालो, नहीं तो किसान को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो। इस मौके पर जितेंद्र पहलवान, सतपाल चौधरी, यशपाल सिंह, अशोक कुमार, जय प्रकाश सिंह, तेजपाल सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे। तहसीलदार हामिद हुसैन का कहना है की बलिहार पर पीएनबी रायपुर का लगभग 10 लाख रुपये लोन बकाया है। लोन की आधी रकम जमा कराने पर छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed