फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers staged a protest throughout the night in protest against power cuts

Bijnor News: बिजली कटौती के विरोध में रात भर दिया किसानों ने धरना

Thu, 20 Jun 2024 03:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest throughout the night in protest against power cuts
भाकियू अराजनैतिक ने भागूवाला बिजलीघर पर मंगलवार की रात 10 बजे शुरू किया था धरना
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एसडीओ के आश्वासन पर किया धरना समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला। बिजली कटौती को लेकर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने भागूवाला बिजलीघर पर रात भर धरना प्रदर्शन किया। बुधवार की दोपहर एसडीओ के फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने के आश्वासन पर ही धरना समाप्त लिया।
कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे से भागूवाला बिजलीघर पर धरना शुरू किया। बुधवार की दोपहर एसडीओ मलखान सिंह विद्युत कर्मचारियों के साथ धरने पर पहुंचे। किसानों ने एसडीओ को अपने बीच बैठाकर बिजली कटौती से होने वाली समस्याएं बताई। कहना था कि अधिकतर समय टू फेस लाइट चलने, बार-बार लाइट ट्रिपिंग की समस्या और लो वोल्टेज होने की कारण किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीओ के पर्याप्त बिजली देने के आश्वासन पर संगठन ने धरना समाप्त किया। धरना प्रदर्शन में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चौ.कुलबीर सिंह, नीतू चौधरी, गर्विन चौधरी, रोबिन सिंह, नवीन राजपूत, मनिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्योहारा में भी धरना-प्रदर्शन


स्योहारा। बुधवार की सुबह सत्तोनंगली बहादरपुर और फैजुल्लापुर के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। एसडीओ को ज्ञापन देकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे में से तीन चार घंटे ही बिजली आ रहीं हैं। किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग की। इस मौके पर योगेश कुमार, विशाल कुमार, ललित कुमार, निखिल कुमार, फैजान, ताजीम, दीपक, शुभम कुमार, विकास कुमार, तेजवीर सिंह, हरि ओम, देवेन्द्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed