फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers shouted against the oppression

उत्पीड़न के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार

Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers shouted against the oppression
नांगलसोती के रायपुर खास में बैठक करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
उत्पीड़न के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार और किसानों के उत्पीड़न के संबंध में चार जून को बिजनौर तहसील में होने वाली महापंचायत में कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
भाकियू टिकैत ग्रुप के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में गांव मंडावली, सराय आलम, सबलगढ़, रायपुर खास आदि गांवों में कार्यकर्ताओं और किसानों की बैठक हुई। अवनीश कुमार ने कहा कि तहसीलों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और विद्युत निगम लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर में विद्युत निगम के बड़े-बड़े बकाएदार है, लेकिन अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में ही चेकिंग अभियान चलाकर किसानों को परेशान करते हैं। बकाएदार किसानों के लगातार कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं, जिससे भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने किसानों से बिजनौर तहसील में आयोजित संगठन की महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, हुकुम सिंह, सुनील कुमार, साजिद, यामीन, फहीम, डॉ. शरीफ, धर्मेंद्र सिंह, संदीप, सुमित, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहरों में पानी छोड़ने के लिए किसान आज देंगे धरना
नजीबाबाद। भाकियू अराजनैतिक फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर तीन जून को सिंचाई विभाग के खिलाफ धरना देंगे। गांव खानपुर में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। कुलबीर सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में किसानों की फसलों को सिंचाई की अधिक आवश्यकता है। नजीबाबाद क्षेत्र में अधिकांश किसान बिजली के नलकूपों और नहरों से फसलों की सिंचाई करते हैं। क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती की जा रही है और नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि नहरों में पानी छोड़ने के लिए तीन जून को भाकियू कार्यकर्ता और किसान सिंचाई विभाग कार्यालय पर धरना देंगे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में राजवीर काकरान, नीटू सिंह, सतपाल सिंह, देव कुमार, राहुल, प्रमोद, जिले सिंह, भोपाल सिंह, जयभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed