{"_id":"62e6cdc31c92b1344730b9cc","slug":"farmers-roared-on-the-streets-for-their-rights-demonstrated-bijnor-news-mrt59928648","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए सड़कों पर गरजे किसान, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए सड़कों पर गरजे किसान, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। सरकार की वादाखिलाफी, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, नलकूपों पर लगे मीटर बंद कराने सहित विभिन्न मांगों के निदान को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने जिले भर में सांकेतिक रूप से प्रदर्शन कर धरने दिए। बाद में संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए।
बैराज रोड पर एक बैंक्वेट हाल के सामने किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर पहुंचे नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। धरना सभा पर जिलाध्यक्ष चौधरी कुलवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। एमएसपी गारंटी कानून बनाने के मामले में केन्द्र सरकार की बनी कमेटी पर संयुक्त किसान मोर्चा को विश्वास नहीं है। धरने पर कुलदीप सिंह, धर्मवीर सिंह धनकड़, बाबूराम तोमर, रामौतार सिंह, सुनील प्रधान, वीरेंद्र, डालचंद, वीरेंद्र सिंह, संदीप त्यागी, रवि शेखर, महावीर सिंह, होशियार सिंह, जितेंद्र पहलवान, सतपाल सिंह, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
मिल गेट पर हुए एकजुट
अफजलगढ़। भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से शुगर मिल गेट पर धरना दिया गया। बाद में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन कोतवाल को सौंपा। इस अवसर पर मदन सिंह राणा, मुख्तियार सिंह, रमेशचन्द्र शेखावत, दिलबाग सिंह, राणा सिंह, देवेन्द्र कौशिक, प्रकाशवीर आर्य, कैलाश सिंह, जोगा सिंह, खूब सिंह सैनी, रघुनाथ सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
वादों पर खरी नहीं उतरी सरकार
हल्दौर। नगर के बालकिशनपुर चौराहे पर किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। बिलाई मिल का बकाया भुगतान कराने, निराश्रित पशुओं को पकड़वाने, बिजली की समस्या, एमएसपी गारंटी कानून लागू कराने की मांग। धरने पर संगठन की ओर से नायब तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। धरने पर राजेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह, जगत सिंह, दिनेश सिंह, रघुनाथ सिंह, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष कोमल सिंह, सोमपाल सिंह, अरुण कुमार चौधरी, बिजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि रहे।
किसानों की समस्याओं पर की चर्चा
नगीना । किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन टोल प्लाजा के पास पंचायत की और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। बाद में संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा। तहसील अध्यक्ष वीर सिंह डबास, महामंत्री राहुल चौधरी, चौधरी बलजीत सिंह, सरदार गुरमेज सिंह, राम भजन सिंह, डॉ. विजय सिंह, उमेश शर्मा, अवनीश कुमार, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
स्योहारा । भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया और बाद में एक ज्ञापन थानाध्यक्ष राजीव चौधरी को सौंपा। इस अवसर पर हरिओम यादव, सत्यवीर सिंह, गजराम सिंह, पोखर सिंह, जसवंत सिंह, अमित चौधरी, छोटे सिंह यादव, महेश यादव, मुकेश फौजी, रोहतास सैनी, इस्लामुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

नगीना के ग्राम पुरैनी के टोल प्लाजा पर पंचायत के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR

स्योहारा में थाना चौराहे पर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR