फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers roar in Collectorate regarding sugarcane price

Bijnor News: गन्ना मूल्य को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे किसान

Wed, 17 Jan 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers roar in Collectorate regarding sugarcane price
बिजनौर। गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, फसलों की सुरक्षा कराने को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में अनेक किसान मंगलवार को गन्ना समिति प्रांगण में एकत्र हुए, यहां किसानों की भीड़ पंचायत में बदल गई। पंचायत में गन्ना किसानों की प्रमुख समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। उसके बाद भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

वहां उन्होंने किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने बताया कि शासन प्रशासन की किसान विरोधी नीतियों से किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान दोहरी मार झेल रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात की जाती है, लेकिन फसल के मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है। शुगर मिलों का संचालन शुरू हुए तीन महीने बीत गए, लेकिन अभी गन्ना मूल्य घोषणा नहीं की गई। किसानों ने चालू पेराई सत्र में गन्ने का भाव लागत को ध्यान में रखते हुए 500 रुपये प्रति क्विंटल अविलंब घोषित करने की मांग की। खेतों में खड़ी फसलों को बेसहारा पशुओं से सुरक्षा के लिए एएसएफ (एग्रीकल्चर सिक्योरिटी फोर्स) का गठन करने की मांग की।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार भी मिलेगा और फसलों की सुरक्षा भी हो जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, सतवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरीश देशवाल, भूपेंद्र सिंह, गौरव चौधरी, सहजाद अली, नईम मुंशी, सरदार जरनैल सिंह, संजय सिंह, अजयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed