{"_id":"58c57e284f1c1b623ddc5243","slug":"farmers-put-a-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने जाम लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में तौल बंद होने पर मिल के गेट के सामने जाम लगाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बिजनौर शुगर मिल पर तौल शुरू न होने से आक्रोशित किसानों ने मिल गेट के सामने जाम लगा दिया। मिल अधिकारियों ने तौल शुरू कराकर जाम खुलवाया।
बिजनौर शुगर मिल में रविवार दोपहर करीब एक बजे किसानों ने नगीना रोड पर अपनी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके जाम लगा दिया। किसानों ने प्रदर्शन भी किया। किसानों का कहना था कि मिल में तौल नहीं की जा रही है। त्योहार के दिन भी उनको मिल में रुकने को मजबूर किया जा रहा है। वे त्योहार पर जल्दी घर जाने के लिए सुबह से शनिवार रात से मिल में आ गए थे, लेकिन मिल प्रशासन तौल शुरू न करके उनका उत्पीड़न कर रहा है। किसानों द्वारा जाम लगाने की सूचना पर मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिल अधिकारियों ने आनन फानन में ही तौल शुरू कराकर करीब 20 मिनट में ही जाम खुलवाया। मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार मिल सफाई के कारण बंद थी। तौल शुरू करा दी गई है।